जौनपुर 6 मई (आरएनएस )। केराकत थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की बरामदगी और उचित कार्रवाई की मांग की है। गौराबादशाहपुर थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि 2 मई की सुबह एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया।परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद से युवती और आरोपी दोनों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। परिवार ने अपने स्तर पर युवती की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पीडि़त पिता ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

