जौनपुर 6 मई (आरएनएस )। ईधन गैस की कालाबाजारी जिले भर में जोरों पर चल रही है आम उपभोक्त्ओं को जहां समय से सिलेण्डर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वहीं ब्लैक करने वालों की चांदी है। रसोई गैस दोगुने दाम पर धड़ल्ले से बिक रही हैस यह काला धंधा जिला आपूर्ति कार्यालय की सुस्ती की वजह से चल रहा है। जनपद के जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों और गांवों तक चूल्हा मरम्मत करने वाली दुकानों पर छोटे सिलिंडर में सौ रुपये प्रति किलो गैस धड़ल्ले से भरी जा रही हैंस वैवाहिक व अन्य समारोहों में जहां रसोइये ठेका लेते हैं उन्हें ईन्धन यानी गैस समेत कांट्रैक्ट देने पर आयोजकों को सिलेंडर के इंतजाम से राहत भी मिल जाती हैस लेकिन वे प्रति सिलेंडर का बाजार मूल्य से दोगुना दाम वसूलते हैं। जनपद मुख्यालय की जो बानगी दी जा रही है उसी तर्ज पर कस्बाई बाजारों में भी रसोई गैस सिलेंडर की कलाबाजारी खुलेआम देखने को मिल रही हैस शहर के सद्भावना पुल के आर- पार ओलंदगंज और चाहरसू की बाजारों में जंकफूड की दुकानों पर रसोई गैस सिलेंडर की धड़ल्ले से खपत हो रही हैस जबकि लोगों के घरों में सिलेंडर बुक करने के बाद 25 या 45 दिन में पहुँच रहे हैंस सिलेंडर खत्म होने पर तमाम लोगों को भोजन पकाने के लिए अन्य ईन्धन जैसे लकड़ी, या केरोसिन तेल, बिजली के इंडेक्सन चूल्हे आदि का इंतजाम करना पड़ रहा है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

