जौनपुर 6 मई (आरएनएस )।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल महामंत्री प्रदीप पांडेय के 81 वर्षीय पिता स्व. सायनाथ पाण्डेय के गोलोकवास हो जाने पर उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक डॉ. के. एन. राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पिता का साया और उनकी छाया जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, इसका वास्तविक अहसास उनके न रहने पर ही होता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए एक आदर्श के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा। तारकेश्वर सिंह, विंदेश्वरी सिंह, जिलाध्यक्ष चंदौली आनंद सिंह, जिलाध्यक्ष जौनपुर संजय अस्थाना, जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण मौर्या, आदि ने इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

