जौनपुर 6 मई (आरएनएस )। नगर के मोहल्ला तूतीपुर में गोमती नदी पर बने पीपा पुल से आवागमन को आसान जरूर किया है, लेकिन इसका पहुंच मार्ग अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट की ओर जाने वाली सड़क की ढलान दुर्घटना का कारण बन सकती है।तूतीपुर मंदिर के पास से घाट की ओर जाने वाले रास्ते का ढाल इतना अधिक है कि दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है। उतरते समय ब्रेक फेल होने और चढ़ते समय वाहन के पलटने का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वाले बुजुर्ग और महिलाएं भी इस रास्ते से गुजरने में असहज महसूस कर रही हैं। निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों का सही पालन नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों के अनुसार, पुल का उद्घाटन होने के बावजूद पहुंच मार्ग की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि जल्दबाजी में कार्य पूरा किया गया, जिससे सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर असर पड़ा। रात के समय यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ढलान को सुरक्षित बनाया जाए और आवश्यक सुधार कार्य जल्द कराए जाएं, ताकि राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

