जौनपुर 6 मई (आरएनएस )। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि स्वतंत्रता के बाद से 8वीं जनगणना डिजिटल मोड में होने वाली पहली जनगणना: डेटा संग्रह प्रगणकों के स्मार्टफोन पर समर्पित मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा तथा स्व-गणना का कार्य स्मार्टफोन, टैबलेट, डेस्कटॉप, लैपटॉप आदि से किया जा सकता जिले में 7 मई से 20 मई मई तक 3 मास्टर ट्रेनर एवं 146 फील्ड ट्रेनर द्वारा विभिन्न विभागों में स्व-गणना संबंधी प्रशिक्षण एवं अभियान चलाया जाएगा उन्होने बताया कि भारत की जनगणना देश के योजना निर्माण, नीति निर्धारण, और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आधारभूत डेटा प्रदान करती है। जनगणना डेटा ही वित्त आयोग द्वारा राज्यों को धन के हस्तांतरण और विकास योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता निर्धारित करने का आधार है। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत, प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है। सभी लिेवासियों से अपील है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम से जुड़कर देश की प्रगति और विकास में सहायता प्रदान करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

