०ग्राम अछोटी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को अण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया
०आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी मसाला शराब कुल 5.58 बल्क ०लीटर बरामद किया गया, जप्त अवैध शराब की कुल अनुमानित कीमत 3,100 रुपये आंकी गई
दुग,10 मई (आरएनएस)। दिनांक 10.05.2026 को थाना अण्डा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अछोटी स्थित राजा तालाब के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना अण्डा पुलिस द्वारा तत्काल हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम पूना राम देशमुख, उम्र 35 वर्ष, निवासी भाठापारा, ग्राम अछोटी थाना अण्डा जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे 31 पौवा देशी मसाला शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.58 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। जप्त शराब की कुल कीमत 3,100 रुपये आंकी गई।मामले में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अण्डा उप निरीक्षक पारस ठाकुर के नेतृत्व में सउनि सुन्दर लाल नेताम, आरक्षक रूपेश कोमा, अजय चंद्राकर एवं तेजेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

