महागामा 10 मई (आरएनएस)। महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आज महागामा में संवाद सह क्चरु्र-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कांग्रेस के बूथ एजेंटों, पंचायत अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना और मतदाता सूची में हो रही संभावित अनियमितताओं के प्रति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सजग और प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान बूथ एजेंटों को मतदाता सूची में नाम जोडऩे, संशोधन कराने, पात्र मतदाताओं के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर वोट का अपना महत्व है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सजगता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी परिस्थिति में मतदाता सूची से न कटे। उन्होंने कहा कि स्ढ्ढक्र प्रक्रिया के माध्यम से यदि किसी प्रकार की साजिश कर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है, तो उसे बूथ स्तर पर जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से विफल किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रक्रिया की सभी बारीकियों को समझना होगा और जरूरत पडऩे पर हर पात्र मतदाता की सहायता करनी होगी।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यदि संगठन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना है, तो प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसे सुरक्षित रखना कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव एवं गोड्डा प्रभारी गुंजन सिंह, गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष याहया सिद्दीकी, स्ढ्ढक्र प्रशिक्षक मुद्दसिर खान, महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिनहाज आलम, महागामा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह सहित बीएलए, पंचायत अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर का सामूहिक संकल्प था कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और प्रत्येक नागरिक अपने संवैधानिक मताधिकार का निर्बाध रूप से प्रयोग कर सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

