रांची 10 मई (आरएनएस)। भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (रूश॥्र) द्वारा संचालित स्पेशल असिस्टेंस ह्लश स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2025-26 योजना के अंतर्गत शहरी सुधार के लिए झारखंड राज्य को ?5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।यह उपलब्धि रांची नगर निगम द्वारा अपने नगर निगम परिसंपत्तियों की त्रढ्ढस् आधारित मैपिंग एवं शहरी क्षेत्रों में सरकारी भूमि के डिजिटल इन्वेंट्री निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है। रांची नगर निगम ने यह कार्य झारखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (छ्वस््रष्ट) के तकनीकी सहयोग से किया, जिसके अंतर्गत निगम की विभिन्न परिसंपत्तियों, भवनों, बाजारों, कार्यालयों, बस टर्मिनलों, सामुदायिक भवनों एवं अन्य शहरी संपत्तियों को त्रढ्ढस् प्लेटफॉर्म पर डिजिटल रूप से चिन्हित एवं मैप किया गया। भारत सरकार द्वारा किए गए मूल्यांकन में इस कार्य को अर्बन गवर्नेंस रिफार्म के अंतर्गत सराहा गया तथा इसके आधार पर राज्य को ?5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि हेतु पात्र माना गया। यह राशि नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को प्राप्त होगी। इस पहल से भविष्य में शहरी परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, निगरानी, राजस्व वृद्धि, योजना निर्माण एवं पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही त्रढ्ढस् आधारित डेटा भविष्य की स्मार्ट सिटी एवं डिजिटल गवर्नेंस परियोजनाओं के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। रांची नगर निगम ने इस उपलब्धि के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (छ्वस््रष्ट) एवं इस कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

