रांची 10 मई (आरएनएस)। मदर्स डे पर “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीडि़त एसोसिएशन के द्वारा मदर्स डे विशेष पर रक्तदान शिविर सह माँ एवं रक्तवीर का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदीम खान ने किया,स्वागत श्रुति देवी(संचालिका, मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र,सदर अस्पताल रांची) एवं धन्यवाद थैलेसीमिया पीडि़त की माँ सीमा देवी ने किया। कार्यक्रम में रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची में थैलेसीमिया पीडि़तों के लिए रक्तदान-महादान शिविर आयोजित हुआ जिसमें रक्तवीर डॉ दानिश रहमानी के नेतृत्व में 8 जूनियर डॉक्टरों एवं इंजीनियर ने रक्तदान किया,जबकि 3 अतिरिक्त रक्तदान आवेदन का होमोग्लोबिन कम/दवा सेवन की वजह से रक्तदान नही हुआ। रक्तदाता में डॉ दानिश रहमानी ,डॉ अभिषेक कुमार,डॉ एहसान अहमद,प्रभात कुमार,शोएब अख़्तर,दानिश अख़्तर ,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास।
थैलेसीमिया-सिकल सेल पीडि़तों की माँ समेत सिंगल-घरेलू हिंसा एवं कामकाज़ी 09 योद्धा माँ को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रीना कच्छप,देवकी देवी,सीमा देवी,शम्मा प्रवीण,निग़ार सुल्ताना,बिमला कच्छप,फ़रिहाया बिलकिस,ललिता देवी एवं रूबी प्रवीण। थैलेसीमिया-सिकल सेल एवं रक्त विकार रोग से पीडि़त माँ के लाल को रक्तदान करने वाले 13 रक्तवीर को योद्धा माँ के द्वारा मैडल एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।रामगढ़ मुस्कुराहटें संस्था के संस्थापक रक्तवीर विवेकानंद वर्मा,बोकारो से बोकारो ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव रक्तवीर शब्बीर अंसारी,सवाग नई दिल्ली के संयोजक दीपक महथा,गुरुनानक सेवक जत्था के अध्यक्ष रक्तवीर सूरज झंडाई,देवघर के समीर मिश्रा,दुमका के चंचल कुमार सिंह,रक्तवीर डॉ दानिश रहमानी,इंजीनियर शाहनवाज अब्बास एवं अन्य। कार्यक्रम में नदीम खान,श्रुति देवी,सोनम कुमारी, प्रगति प्रकाश,क़ाबिल हुसैन,पत्रकार फिरोज जि़लानी,ज़ेबा,एलएलबी रमज़ान रज़ा कुरैशी, अली अंसारी आदि शामिल थे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

