फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आंबी में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार आंबी गांव निवासी शत्रुघन सिंह के पुत्र चंदन ने बीती रात संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो फांसी के फंदे पर चंदन का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

