बस्ती 15 मई (आरएनएस)। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के मूडाडीहा निवासी अधिवक्ता विक्रम गौतम के साथ महादेवा चौराहा स्थित आर.के. ज्वेलर्स के संचालक राजन गुप्ता द्वारा सोने की चेन देने के नाम पर 1,15371 (एक लाख 15 हजार तीन सौ इक्हत्तर) रूपये के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता विक्रम गौतम की तहरीर पर मुण्डेरवा पुलिस राजन गुप्ता के विरूद्ध बीएनएस की धारा 316 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानवीन कर रही है।
अधिवक्ता विक्रम गौतम ने बताया कि उन्होने अपने विवाह में सोने की चेन के लिये आर.के. ज्वेलर्स के संचालक राजन गुप्ता को कई किश्तों में नकद, गूगल पे व फोन पे के माध्यम से 1,15371 रूपया दिया। बाद में राजन गुप्ता ने जब सोने की चेन देने से इंकार कर दिया तो मजबूर होकर उन्हें मुकदमा दर्ज करना पड़ा। राजन गुप्ता ने एक फर्जी रसीद तैयार कर सोने की चेन देने का षडय़ंत्र भी किया।
उन्होने पुलिस प्रशासन से अपना सोने की चेन उसी समय के भाव मे दिलाये जाने की मांग किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

