-शिकायत पर आवागमन का रास्ता खुलवाया गया, इंटरलॉकिंग मार्ग बनवाया
-जिलाधिकारी के आदेश पर हुई त्वरित कार्यवाही
अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में सभी विभागीय अधिकारी जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका यथा सम्भव संतुष्टिपरक निस्तारण भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रतिदिन जिलाधिकारी के जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों में आवेदक राजमति पत्नी राम पटेश्वरी निवासी ग्राम दसौली पुराकलंदर सोहावल द्वारा आबादी में स्थित रास्ते को रोकने के संबंध में शिकायत की गयी थी, जिसके निस्तारण को उप जिलाधिकारी सोहावल को कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था। तत्क्रम में उप जिलाधिकारी सोहावल ने नायब तहसीलदार मसौधा मय पुलिस बल द्वारा प्रकरण की जांच करायी गयी। जांच के उपरान्त दोनों पक्षों की उपस्थिति में आवागमन हेतु रास्ता उभय पक्षों की आपसी सहमति से खुलवाया गया तथा मौके पर ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि रास्ते की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जायें। इसी प्रकार आवेदन जुनैद अंसारी निवासी फिरोजपुर उपरहार तहसील सोहावल अयोध्या ने इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कराये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोहावल एवं सी0ओ0 सदर को संयुक्त रूप के कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे, उक्त पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आपसी सहमति के आधार पर इंटरलॉकिंग कार्य करते हुये शिकायत का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को लंबित रखना अथवा लापरवाही बरतना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी शिकायतकर्ता को खड़ा ना रखा जाए,सम्मानपूर्वक बैठा कर उनकी शिकायतें सुनीं जाए। उन्होंने ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमजन को त्वरित राहत मिले और उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

