-अवैध निर्माण को घ्वस्त कराने के लिए एडीए के उपाध्यक्ष व सचिव से की गयी शिकायत
अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। राम नगरी अयोध्या के हरित क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये व बैनामें की जमीन से अधिक व दूसरी जमीन पर अवैध निर्माण कराने की शिकायत उ.प्र. कांग्रेस विचार विभाग के महासचिव अश्वनी कुमार सिंह ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव व उपाध्यक्ष से करते हुए अवगत कराया है कि नगर क्षेत्र में जनौरा बाहर नगर पालिया गाटा सं0-91 जो प्राधिकरण द्वारा हरित क्षेत्र है उस पर नीतू सिंह पत्नी हनुमान सिंह निवासी गहखाड़ पोस्ट सहजनवा जिला गोरखपुर ने बैनामा कराकर 1808 वर्गफिट भूमि पर बगैर मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध निर्माण करा लिया है जिसकी सूचना पूर्व में प्राधिकरण को दी गयी व अवर अभियन्ता चन्दन गुप्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया किन्तु अवर अभियन्ता द्वारा कोई कार्यवाई ना करके उच्च अधिकारियों को भ्रामक सूचना दे दी गयी। उक्त मामले में अश्वनी कुमार सिंह ने उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

