-शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
-प्रभावी कार्यवाही न होने पर शिक्षक करेंगे आंदोलन
अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी व मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग की है शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं में माननीय उच्च न्यायालय व शासनादेश के अनुरूप समायोजन ,जनगणना में लगे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश कम छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों का अवरुद्ध किया गया वेतन बहाल किए जाने, विज्ञान गणित की भर्ती में आए नवनियुक्त शिक्षकों को शीघ्र सत्यापन करते हुए वेतन भुगतान करने, आई डी गायब होने से वेतन भुगतान जिन शिक्षकों का बाधित है उन्हें बहाल करने, 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत हुए शिक्षकों के अवशेष देयक भुगतान व एनपीएस एरियर अभिलंब भुगतान को लेकर शिक्षकों ने ज्ञापन सोपा वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं किया जाता तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विभाग का होगा जिला मंत्री डॉक्टर चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि शिक्षकों का प्रान नंबर 6 महीने से नहीं एलाट है जिस कारण से एनपीएस कटौती नहीं हो रही है एवं उनके लेखा कार्यालय स्तर पर लंबित है जिन्हें भुगतान किए जाने में भी शिथिलता बरती जा रही है जो की बहुत ही चिंता का विषय है शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन के सिवा और कोई रास्ता शिक्षकों के पास नहीं है ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह ,ब्लॉक मंत्री सोहावल समीर सिंह जिला संगठन मंत्री धर्मवीर चौहान, सहित कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

