सोहावल-अयोध्या 15 मई (आरएनएस)। मीरपुर कांटा गाँव में स्थित ज्ञानकली इंटर कालेज में शुक्रवार को कक्षा 9 एवं 11 के छात्र-छात्राओं के लिए अंकपत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा के अंकपत्र वितरित किया गया । कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर आगे बढऩे और विद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की।शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । इस अवसर पर शिक्षक, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

