करौंदी कलां ,16 मई (आरएनएस)। सुरापुर टीपी नगरा से मिलने वाली बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। क्षेत्र के करौंदी कलां सहित आसपास के गांवों में लगातार बिजली कटौती और घंटों आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली गायब रहने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली नहीं रहती, जिससे पंखे, कूलर और पानी की मोटर बंद पड़ी रहती हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। उमस भरी गर्मी में लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण किसानों और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि सुरापुर टीपी नगरा से होने वाली बिजली आपूर्ति में सुधार किया जाए और क्षेत्रवासियों को नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

