जौनपुर ,16 मई (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी किशोर की गोमती नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गयी।घटना से परिवार में रोना पीटना मच गया। बताते है कि उक्त गांव निवासी 13 वर्षीय आयुष निषाद पुत्र हरिकिशन निषाद ष्षनिवार को दोपहर को घर से 100 मीटर दूर गोमती नदी में नहाने गया था।वह नहाते समय डूब गया।कुछ लोग नाव से नदी में मछली मार रहे थे।उनकी नजर आयुष पर पड़ी।वह तत्काल कूदकर आयुष को बाहर निकाले।आयुष बेहोश हो चुका था।उसकी हालत गम्भीर थी।घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी।आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।चैकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

