जौनपुर ,16 मई (आरएनएस)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती और सम्राट पृथ्वीराज चैहान जयंती मनाएगी। यह आयोजन रविवार को सिद्धिकपुर के एक स्कूल मैदान में प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में होगा। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उनके साथ विधायक अभय सिंह और विधायक राकेश सिंह सहित अन्य क्षत्रिय विधायक भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद कुँवर हरिबंश सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों को याद करना और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना है।उन्होंने क्षत्रिय समाज से सामूहिक एकता लाने का आह्वान किया। कुंवर हरिबंश सिंह ने जोर दिया कि यदि क्षत्रियों को अपने हक और अधिकार चाहिए तो उन्हें एकजुट होना होगा। उन्होंने सभी से रविवार को महापुरुषों को याद करने और उन्हें नमन करने की अपील की।पूर्व सांसद ने क्षत्रिय धर्म के लोगों की सहन शक्ति पर भी विचार व्यक्त किए और सच सुनने व बोलने की आदत डालने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी पार्टी क्षत्रियों और अगड़े समाज की अनदेखी कर सत्ता में नहीं आ सकती। उन्होंने मत विभाजन को रोकने और संगठित होकर समाज को शासन-सत्ता में एक स्थान दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया। सिंह ने यूजीसी कानून वापस लेकर सरकार से समानता लाने और भेदभाव समाप्त करने की मांग की।उन्होंने मनुष्य की सुख, शांति, स्वास्थ्य, शक्ति, समृद्धि, प्रेम और आनंद की सदियों पुरानी तलाश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जीवन में सत्य को जाना है, उन्होंने अपनी अनुभूतियों के आधार पर उसे अभिव्यक्त किया है। उन्होंने क्षत्रियों के गौरवशाली और बलिदानी इतिहास का स्मरण कराया, जिसमें पूर्वजों ने देश, क्षात्र धर्म और न्याय के लिए सिर कटाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षत्राणियों ने हंसते-हंसते अपने जवान बेटों और पतियों को बलिदान के लिए युद्ध में भेजा था। हालांकि, उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कुछ संकीर्ण बुद्धि के लोग राजपुताना इतिहास को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

