जौनपुर ,16 मई (आरएनएस)। खुटहन थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर के यौन शोषण और मानव तस्करी के मामले में बड़ा मोड़ आया है। अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय के आदेश पर एक युवती सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर संगठित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह चलाने का आरोप है।यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस द्वारा सुनवाई न करने के बाद किशोर की मां ने अधिवक्ता विवेक रंजन तिवारी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर भोले-भाले युवकों को प्रेम जाल में फंसाते हैं।गिरोह का उद्देश्य उनसे धन उगाही करना और झूठे दुराचार के मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना है। इसके अलावा, गिरोह पर मासूम लड़के-लड़कियों की मानव तस्करी में भी शामिल होने का आरोप है।शिकायत के अनुसार, इंटरनेट मीडिया के जरिए 14 वर्षीय किशोर का संपर्क 21 वर्षीय युवती से हुआ था। युवती ने नाबालिग बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुराचार किया। आरोपियों ने किशोर के अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए।इन फोटो और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने, उसकी मानव तस्करी और यौन शोषण के लिए किया गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 12 मार्च 2026 को युवती ने किशोर को धमकाया कि वह गर्भवती है और पैसों की मांग की। पैसे न देने पर झूठे दुराचार के मुकदमे में फंसाकर उसका जीवन बर्बाद करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने किशोर के परिवार के सदस्यों को भी फंसाने और बदनाम करने का प्रयास किया। विभिन्न नंबरों से फोन करके किशोर को लगातार धमकाया गया। किशोर की मां ने पहले थाना खुटहन और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष खुटहन को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

