जौनपुर ,16 मई (आरएनएस)। जिले में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। सुबह से पहुंचकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की है। सावित्री को भारतीय संस्कृति में आदर्श नारी और पतिव्रता के लिए ऐतिहासिक चरित्र माना जाता है। पति के प्राणों की रक्षा के लिए वह यमराज के पीछे पड़ गईं और अपने पति को जीवन दान देने के लिए विवश कर दिया। इस वजह से हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। हिंदू विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। महिलाओं ने बताया कि पुराणों के अनुसार वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास है। इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत और कथा सुनने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान बुद्ध को इसी वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। इसलिए वट वृक्ष को ज्ञान, निर्वाण और दीर्घायु का पूरक माना गया है।षहर व देहाद क्षेत्र में महिलाएं व्रत-पूजन कर कथा के साथ-साथ वट वृक्ष के आसपास सूत का धागा परिक्रमा के दौरान वट वृक्ष में लपेटती हैं, जिसे रक्षा कहा जाता है। साथ ही पूजन के बाद अपने पति को रोली और अक्षत लगाकर चरणस्पर्श कर प्रसाद वितरित करती हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

