पिथौरागढ़,16 मई (आरएनएस)। खेती गांव निवासी प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने अपने बेटे के यज्ञोपवीत संस्कार में अतिथियों को पौधे बांटे। उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की है। शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के बाद उपाध्याय ने आंमत्रित अतिथियों को तिलक के रूप में स्टीविया, रोजमेरी, लेमनग्रास, लेमन बाम, मिंट, तुलसी व अश्वगंधा, आम, अमरूद, तेजपत्ता, हरड़, चंदन, रुद्राक्ष व बट के पौधे बांटे। इस मौके पर ग्रामीणों और अतिथियों ने कहा कि यदि धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव आने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण में भी एक बड़ा योगदान हो सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

