जगदलपुर, 26 मई (आरएनएस)। एसपी बस्तर के नेतृत्व मेें पुलिस द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इस मुहिम में अवैध मादक पदार्थ अफीम बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति अफीम बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में गोयल बड़ी तिराहा रायपुर मुख्य मार्ग के पास जगदलपुर खड़ा हैं। सूचना पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं सीएसपी सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना पूरा हरदीप सिग पिता प्यारा सिंग उम्र 63 साल पता खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग छग का होना बताया जिनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ। बरामद अफीम के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ अफीम को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफ़ीम जब्त कर आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

