नईदिल्ली,30 मई(आरएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से संबंध रखने वाले 9 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मुंबई के भगोड़े अंडरवर्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े हैं। इनको दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने इनके पास से हथियार और पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध दिल्ली, मुंबई, पंजाब समेत विदेश से हैं।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इन्हें अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। इनकी दिल्ली समेत अन्य शहरों के बड़े पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने की साजिश थी। पुलिस ने बताया कि विदेशों से संचालित आतंकी सरगना भारत में अपने गुर्गों की भर्ती, उन्हें कट्टरपंथी बनाने के लिए एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और स्थानीय स्लीपर नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम और दूसरा हिस्सा पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी की ओर से संचालित किया जा रहा था। दिल्ली समेत अन्य शहरों को दहलाने की साजिश का मास्टरमाइंड ढ्ढस्ढ्ढ को बताया जा रहा है। बता दें कि पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने और उभरते खतरों की पहचान के लिए राजधानी के प्रत्येक पुलिस थाने में समर्पित आतंकवाद विरोधी इकाइयों गठित की है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

