रुद्रपुर,30 मई(आरएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खटीमा इकाई ने छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कुलपति के नाम शनिवार को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। परिषद ने प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तथा द्वितीय सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि आवेदन की निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद छात्रों से अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे अनेक छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने विवि प्रशासन से छात्र हित में त्वरित निर्णय लेते हुए आवेदन तिथियों का विस्तार करने की मांग की। परिषद का कहना है कि तिथि बढ़ाए जाने से अधिक संख्या में विद्यार्थी बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के प्रवेश और परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस दौरान विभाग संयोजक नैनीताल नीरज सिंह धामी, धीरज कन्याल, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष घनश्याम राणा, नैनीताल विश्वविद्यालय सचिव सचिन सामंत, रेखा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

