-जनसंवाद का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना दृ शिवेन्द्र सिंह
अयोध्या 5 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी कार्यालय सहादतगंज में संचालित जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को महानगर महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित विषयों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों, जनसमस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों से संबंधित विषयों को रखा। शिवेन्द्र सिंह ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और उसकी बात को प्राथमिकता दी जाती है। जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुझाव संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके साथ उपाध्यक्ष हरिभजन गौड, मंत्री रवि सिंह व आई टी संयोजक शुभम श्रीवास्तव ने कार्यकर्ता से संवाद किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

