वाशिंगटन,07 जून। अमेरिका में एक 28 वर्षीय भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करने के दौरान युवक को गोली मार दी गई। यह घटना कथित तौर पर एक फर्जी ऑर्डर के कारण हुई। मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले अंशुल कुंचा के रूप में हुई है। वे एक बड़ी कंपनी में काम करते थे और वीकेंड में अतिरिक्त कमाई के लिए पिज्जा डिलीवर करते थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार रात को अंशुल को एक सुनसान जगह पर पिज्जा डिलीवर करने का फर्जी ऑर्डर मिला था। जब वे वहां पहुंचे, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पन गोलियां चला दीं। घटना में अंशुल के सिर में कई गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। हमलावर भी मौके से फरार हो गया। अंशुल की बहन तन्वी ने आरोप लगाया कि पिज्जा की डिलीवरी एक जाल थी, जिसका मकसद अंशुल की हत्या करना था।
अंशुल के परिवार ने बताया कि उनके पास से कुछ भी सामान चोरी नहीं किया गया, जिससे हत्या के पीछे के मकसद पर सवाल उठते हैं। परिवार ने दावा किया कि हमले के समय आसपास के इलाके में बैग लिए हुए 2 नकाबपोश बंदूकधारियों को देखा गया था। परिजनों का कहना है कि अंशुल पहले भी डकैती का शिकार हुआ था, जिसमें उसकी चेन, फोन और नकदी चोरी हो गई थी, लेकिन कभी भी जानलेवा हमला नहीं हुआ था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

