सिरसा 11 जून (आरएनएस)। जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा सुभाष फुटेला ने वीरवार को जिला शिक्षा मुख्यालय, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग सिरसा के प्राचार्य पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। सूचना देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि डीईओ सुभाष फुटेला शिक्षा विभाग में अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व वे जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सिरसा जिले के विभिन्न खंडों में बतौर खंड शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) सिरसा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर उपस्थित सिरसा के उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब सिरसा जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मिलेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा डिंग सिरसा की ओर से लिपिक मनदीप शर्मा, गुरदिता, सुखपाल सिंह, देवीलाल एवं सुमित कुमार ने डीईओ फुटेला का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

