शहडोल 11 जून 2026- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं खेल क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कारों में एकलव्य पुरस्कार, विक्रम पुरस्कार, विश्वामित्र पुरस्कार, प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं। वहीं साहसिक खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। इच्छुक खिलाड़ी एवं पात्र व्यक्ति 31 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल एवं अनुदान एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता की खेल उपलब्धियां 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 के मध्य की होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी तथा संबंधित खेल प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां निर्धारित तिथि तक जिला खेल कार्यालय अथवा टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में जमा करना होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

