शहडोल 11 जून 2026- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत विकासखंड गोहपारू के सेक्टर क्रमांक-03 चुहरी अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महुआटोला में बावड़ी उत्सव पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जल संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री भीम सिंह डामोर, जिला समन्वयक शहडोल श्री विवेक पांडेय तथा विकासखंड समन्वयक श्री आलोक सोंधिया ने सहभागिता करते हुए जल गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बावडिय़ों, कुओं एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए जल संकट से निपटने में इनके योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। यदि जल स्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए तो आने वाली पीढिय़ों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था आदर्श ग्राम जन सेवा समिति के श्री अशोक अहिरवार, मेंटर्स श्री मुकेश पाठक एवं सुश्री सची तिवारी, ग्रामवासी तथा समाजकार्य स्नातक के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

