शहडोल 11 जून 2026- सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहडोल यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे 154 दोपहिया वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई करने के बजाय वाहन चालकों को मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए।
यातायात प्रभारी ने अपने दलबल के साथ नियमित जांच अभियान के दौरान ऐसे वाहनों की पहचान की, जिनमें नंबर प्लेट नहीं लगी थी। वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए तत्काल नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था कराई गई, जिससे सभी 154 वाहनों में मौके पर ही नंबर प्लेट लगाई गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाते पाए जाने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि वाहन की पहचान और सड़क सुरक्षा के लिए नंबर प्लेट का होना अनिवार्य है।
“पहले समझाइश, फिर कार्रवाई” की सोच के साथ चलाया गया यह अभियान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।-
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

