सिरसा 15 जून (आरएनएस)। चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित नैशनल कैडेट चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के सिरसा जिला निवासी हर्षित ने 81 किलो भारवर्ग में गोल्ड पदक जीता व महिला खिलाड़ी खुशी ने प्रथम बार इस प्रतियोगिता में 63 किलो भारवर्ग में भाग लिया और 5वां स्थान हासिल किया। इसी के साथ हर्षित ने 2026 में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिये भारतीय टीम में क्वालीफाई कर लिया है और महिला खिलाड़ी खुशी ने भी 8वें खेलो इंडिया गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इन खिलाडिय़ों की सफलता में जूडो कोच अर्चना, सिरसा स्टेडियम के जूडो खिलाड़ी, जूडो फेडरेशन ऑफ हरियाणा के सदस्यों और स्कूल अध्यापकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हर्षित व खुशी की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

