सिरसा 15 जून (आरएनएस)। रानियां रोड पर स्थित सब्जी मंडी के नजदीक पीर मंदिर में 18 जून वीरवार शाम 7 बजे बाबा मीरा साहिब जी मलेरकोटला वाले व बाबा सखी सुल्तान लखदाता लालां वाले पीर साहिब जी का 40वां वार्षिक शुभ दीवान व भंडारा बड़ी ही श्रद्धाभाव व धूमधाम से अयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय व बाहर से आए हुए सूफी गायक कलाकार बाबा की महिमा का सारी रात गुणगान करेंगे। पीर मंदिर कमेटी सिरसा के प्रधान अशोक बंसल ने बताया कि 18 जून वीरवार शाम 7 बजे पीर साहिब जी के शुभ दीवान में बाबा रूलदूराम मलोट वाले चिराग़ रोशन करेंगे। इस धार्मिक कार्यक्रम में सारी रात पीरों की महिमा का गुणगान श्रद्धाभाव से किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात भंडारा भी चलता रहेगा । उन्होंने बताया कि दीवान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पीर मंदिर कमेटी आग्रह करती है कि ज्यादा से ज्यादा भगतजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीर मंदिर में पधार कर बाबा जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें ,और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

