सिरसा 15 जून (आरएनएस)। सेवा भारती शाखा रानियां ने गांव नानुआना में सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम रजनीश खन्ना शाखा अध्यक्ष सेवा भारती ने उपस्थित मेहमानों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। तत्पश्चात अविनाश सचदेवा प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने प्रान्त में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी तथा सी बी कौशिक जिला अध्यक्ष सेवा भारती सिरसा ने जिले में चल रहे सेवा कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य जरूरत मन्द को स्वावलंबन बनाना, शिक्षित करना और समाज द्वारा उपेक्षित वर्ग को मुख्यधारा से जोडऩा सम्मिलित है। इस मौके पर सेवा भारती सिरसा के जिला सचिव कुलदीप कुमार देवगन, नगर अध्यक्ष धर्मपाल सोमानी, सेवा भारती रानियां के भारतभूषण शाखा सचिव, धर्मचंद शाखा सरंक्षक, पूनम शिक्षिका तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सुरेंद्र कुमार भरनावा शाखा कोषाध्यक्ष ने उपस्थित मेहमानों और कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में सहभागिता करने पर धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं जलपान के साथ किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

