सिरसा 19 जून (आरएनएस)।ग्राम छतरियां में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा नारी की शक्ति एवं नारी स्वयं-सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साध्वी संतोष भारती एवं साध्वी पूषा भारती ने उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी अपार शक्ति, साहस, करुणा और संस्कारों की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर आत्मविश्वास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ जीवन में आगे बढऩा चाहिए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नारी केवल परिवार की देखभाल करने वाली नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शक्ति है। महिलाओं को अपने व्यक्तित्व के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता पर कार्य करना चाहिए, जिससे वे स्वयं सशक्त बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नारी सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिय
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

