सिरसा 21 जून (आरएनएस)। उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला तथा जिला आयुर्वेदिक कार्यालय, सिरसा के निर्देशानुसार सी.एम.के. नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिरसा के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने प्राचार्या श्रीमती अंशु उप्पल के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा में आयोजित जिला स्तरीय योग समारोह में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग क्लब नोडल अधिकारी डॉ दीपिका शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन, सिरसा द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महाविद्यालय के योग क्लब, एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने हजारों प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर श्रीमती बबीता मल्होत्रा, श्रीमती संगीता नन्दा, डॉ. आरती बंसल, डॉ. मंजू देवी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रति तिवारी तथा डॉ. सरबन कम्बोज, श्रीमती प्रेक्षा व मि. रोबिन ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युवा यदि योग को जीवनशैली बना ले, तो वह तनावमुक्त, ऊर्जावान और लक्ष्य के प्रति अधिक केंद्रित रह सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

