सिरसा 21 जून (आरएनएस)। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कजऱ् यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी (रजि. नं. 292) की राज्यस्तरीय हाउस मीटिंग हिसार के निजी पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान इकबाल चंदाना ने की तथा मंच संचालन प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने किया।
बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा, वित्त सचिव अनिल पहल, राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड, राज्य ऑडिटर मनोज सैनी, राज्य उप-महासचिव विजय हुड्डा, सतेंद्र सहारण, चेयरमैन अनिल कौशिक, संपादक सत्यवान यादव, कानूनी सलाहकार विकास नेहरा सहित केंद्रीय परिषद के सदस्य, प्रदेशभर के सभी सर्कल सचिव, यूनिट एवं सब-यूनिट प्रधान एवं सचिव तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी साथियों ने भाग लिया। राज्य प्रधान इकबाल चंदाना ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन निगम अधिकारियों एवं प्रबंधन के साथ अनेक दौर की वार्ताएं कर चुकी है, लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि वर्षों से अपने गृह क्षेत्र से बाहर कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाई जाए । मंच से राज्य प्रधान इकबाल चंदाना ने घोषणा की कि आगामी 2 जुलाई 2026 को हरियाणा के समस्त बिजली कर्मचारी बिजली मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार एवं निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

