सिरसा 21 जून (आरएनएस)। एचएसईबी वर्कर यूनियन, मुख्यालय भिवानी (292) द्वारा हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में स्टेट चीफ एडवाइजर रामसरन जेई मौजदीन, सिरसा को राज्य प्रधान द्वारा फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों, विभागीय समस्याओं तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जेई रामसरन मौजदीन ने कर्मचारियों को संगठन की एकता बनाए रखने तथा अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। राज्य प्रधान ने कहा कि रामसरन जेई ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सिरसा, 21 जून।फोटो 05
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

