सिरसा 21 जून (आरएनएस)। डबवाली की अनाजमंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योग क्रियाएं की।
चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को जोडऩे का विज्ञान है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान । योगाचार्य कुलविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों को सहज और सरल तरीके से योग की बारीकियां सिखाई ।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, तहसीलदार सुनील कुमार, डीएसपी योगेश, बीडीपीओ हरीश कुमार, बीईओ लक्ष्मणदास, विजयंत शर्मा, मोहिंदर बंसल, अश्वनी बंसल, सुनील जिंदल और नीरज जिंदल आदि उपस्थित थे।
सिरसा, 21 जून।फोटो 10
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

