सिरसा 21 जून (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर ऐलनाबाद की अनाज मंडी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम पारस भगोरिया, तहसीलदार रविंदर मलिक मौजूद रहे।
मुख्यातिथि यशपाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। इस अवसर पर नरेश कटारिया, सुभाष चौहान, वेदप्रिय गुप्ता, दिनेश गोदारा, रवि लढा, जसबीर चहल, चंद्रप्रकाश सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

