सिरसा 21 जून (आरएनएस)।) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कालांवाली अनाज मंडी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ईश्वर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि ईश्वर सिंह ने कहा कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर एसडीएम मोहित कुमार, डीएसपी ललित कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता शीशपाल कंबोज, ओढां बीडीपीओ अमन मित्तल, बिजली निगम के एसडीओ विक्रम कंबोज, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, लवली गर्ग, ओम प्रकाश वाजपेयी, मोहन लाल जिंदल, नितिन गर्ग, हरविंद्र, सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

