सिरसा 21 जून (आरएनएस)।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला सिरसा द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। योग दिवस पर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) डॉ. इंद्र सैन तथा जिला सचिव सुखदेव सिंह ढिल्लों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया तथा सभी गतिविधियों की देखरेख करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवद्र्धन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

