पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
बल्दीराय/सुलतानपुर 10 नवंबर (आरएनएस ) बल्दीराय तहसील क्षेत्र के स्थानीय श्री शंकराचार्य इन्टर कालेज के प्रांगण में सोमवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर के निर्देशानुसार जागरूकता शिविर रैली का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अथिति तहसीलदार अरविन्द कुमार तिवारी ने रैली का शुभारंभ किया।
उन्होंने जागरुकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस बदलते परिवेश बच्चो को कानून की जानकारी बहुत जरूरी है बच्चे पढाई के साथ साथ कानून की भी जानकारी रखे। शिविर को अन्य कई वक्ताओ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर
श्री शंकराचार्य इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणविजय सिंह प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव , शिवम् श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव उर्फ मोनू,पी0 ऐल 0 वी0 कल्पना यादव, पी0 एल0 वी0 दीपक कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

