-खुली बैठक में 80 ग्रामीणों ने दिया समर्थन, एक कार्ड होगा निरस्त
सुल्तानपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। चक्कारीभीट गांव में सोमवार को राशन डीलर के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें सप्लाई इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच में एक अंत्योदय कार्ड अपात्र श्रेणी का पाया गया, जिसे निरस्त कर पात्र व्यक्ति को आवंटित करने का निर्देश दिया गया है।दरअसल, कुछ ग्रामीणों ने राशन डीलर के विरुद्ध अनियमितताओं की शिकायत की थी। हालांकि, डीलर ने स्वयं जांच कराने का आग्रह किया था। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर निर्भय सिंह को जांच के लिए भेजा। यह खुली बैठक प्रधान मो. शम्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केवल चार लोग ही राशन डीलर के खिलाफ शिकायत करते मिले। प्रधान शम्मू ने ग्रामीणों से बिना किसी दबाव या डर के सही बात बताने का आग्रह किया। इसके बावजूद, लगभग 80 ग्रामीणों ने राशन डीलर के पक्ष में बयान दिए।जांच में सामने आया कि शिकायत करने वाले चार लोगों में से तीन, शिकायतकर्ता सहित, एक ही परिवार के सदस्य हैं। ग्रामीणों के भारी समर्थन के बाद, विरोधियों की कथित साजिश विफल हो गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि अपात्र पाए गए कार्ड को ग्राम सभा की बैठक में निरस्त कर एक पात्र लाभार्थी को आवंटित किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

