दूबेपुर/सुल्तानपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। दूबेपुर के धम्मौर बाजार में सोमवार से पीठाधीश्वर फलाहारी मौनी जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं कुड़धाम आश्रम के प्रबंधक आनंद चैतन्य ब्रह्मचारी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यह अनशन आश्रम की बैनामे की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराने की मांग को लेकर किया जा रहा है। आश्रम के संतों ने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद भूमि कब्जा मुक्त नहीं हुई, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया है। आनंद चैतन्य ब्रह्मचारी ने स्पष्ट किया कि जब तक जमीन कब्जामुक्त नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सभी साधु-संतों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से बड़ी संख्या में पहुंचकर अनशन का समर्थन करने की अपील की है। इस अवसर पर आशुतोष पांडे (वंदे भारत पदयात्री), अंशु, अरुण कुमार, राजू मिश्रा, दिलीप गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, पिंटू मिश्रा, डॉ. मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप जायसवाल, प्रवेश कुमार, लकी जायसवाल और सीताकुंड के पुजारी सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अनशन का समर्थन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

