अलावल देवरिया (गोण्डा) 10 नवंबर। ग्राम इटहिया नवीजोत, विकास क्षेत्र रूपईडीह (निकट जयप्रभा ग्राम), जनपद गोंडा में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। टैक्स एडवोकेट नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम शिरोमणि वर्मा सांसद श्रावस्ती रहे। विशिष्ट अतिथियों में ओंकारनाथ पटेल बलरामपुर, साविता वर्मा जिला अध्यक्ष माता सावित्री फाउंडेशन, गोंडा, नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट, पूर्व सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान, गोंडा, संतोष कुमार एडवोकेट अध्यक्ष, अपना दल कमेराबादी गोंडा, जगदीश पटेल जिला पंचायत सदस्य, राकेश कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष, सोनेलाल पटेल अपना दल उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें प्रधान अशोक कुमार यादव, प्रधान भगवानदीन वर्मा, प्रधान शारदा प्रसाद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम केवल वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, एडवोकेट अरुण कुमार वर्मा, एडवोकेट मनीष कुमार, राहुल यादव, पेशकार वर्मा, उदयभान वर्मा तथा विधि छात्रा रेनू वर्मा, अभिषेक पटेल व ईश्वरचंद्र पटेल प्रमुख रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट शिव प्रसाद वर्मा ने किया तथा आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी चंद्रशेखर वर्मा ने निभाई। आये हुए सभी अतिथियों द्वारा सरदार पटेल जी के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और लोक सेवा के संकल्प को दोहराया गया तथा उपस्थित जनसमूह को उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

