मसकनवा (गोण्डा) 10 नवंबर। बाबू दुर्गा प्रसाद मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहिराडीहा में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश विजन 2047 पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जहां लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य वक्ता के रूप में लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के डॉक्टर मनोज कुमार मिश्रा एवं भूगोल विभाग के डॉक्टर अजीत कुमार मिश्रा ने विजन 2047 पर अपने विचार व्यक्त किया। इस लक्ष्य को मूर्त रूप लेने हेतु सरकार प्रदेश के नागरिकों का अमूल्य सुझाव और विचार को आमंत्रित कर रही है। यह पहल प्रदेश के समग्र एवं समावेशी विकास की रणनीति में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। मुख्य वक्ता ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण प्रौद्योगिकी एवं शहरीकरण में प्रदूषण नियंत्रण स्थापित किया जाए, कृषि में नवाचारों का प्रयोग किया जाए। उक्त अवसर पर प्राध्यापकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में प्रबंधक हरिद्वार मिश्र, प्रबंध तंत्र की अध्यक्ष मंजूलता मिश्रा, संदीप मिश्रा, सत्येंद्र कुमार चौधरी, प्रियंका त्रिपाठी, निसार अहमद, सूरज सिंह, दुर्गेश प्रसाद ओझा, अखिलेंद्र पांडे ने अपने विचार व्यक्त किये। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ अवनीश कुमार त्रिपाठी ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

