अलावल देवरिया (गोण्डा) 10 नवंबर। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी बभनजोत को संबोधित एडीओ समाज कल्याण ईदल प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि उर्वरक की कमी को पूरा करने के लिए सभी समितियां पर प्राप्त मात्रा में डीएपी एनपीके खाद उपलब्ध कराया जाए जिससे गेहूं की बुवाई करने में किसानों को परेशानी ना हो, पंचायत भवनों में निशुल्क ऑनलाइन व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए , सभी ग्राम सभाओं में ग्राम सभा संबंधित अधिकारी की हर हफ्ते एक बैठक सुनिश्चित की जाए, सभी ग्राम सभा में घर-घर जांच कर परिवार रजिस्टर दुरुस्त कराया जाए, सभी ग्राम सभा में बंद पड़े सरकारी हैंडपंप को दुरुस्त कराया जाए, ये सभी मांग की है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष रंजीत निषाद, बुद्धि चौहान पूर्व तहसील अध्यक्ष मनकापुर , रमेश कुमार विश्वकर्मा जमुना प्रसाद चौधरी लालमति देवी इंद्रावती देवी चंद्र कुमारी पूरन यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वभनजोत केशव राम कनौजिया ग्राम सभा कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा न्याय पंचायत अध्यक्ष, मोहम्मद अहमद ,पूर्व का अध्यक्ष पूरन यादव, जमुना प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, रामशरण चौधरी, श्यामलाल सोनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

