अलावल देवरिया (गोण्डा) 10 नवंबर। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अरविन्द यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो स्क्वाड को सुदृढ़ बनाने के लिए के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज वीरेपुर में जाकर बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जागरूक किया गया व ग्राम वीरेपुर, दलपतपुर,कहोबा में भ्रमण कर व चौपाल लगाकर महिलाओं को शासन द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में जानकारी दी गई व किसी बहू बेटी पर घरेलू हिंसा तो नहीं हो रही ,उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, महिलाओं से अपील की गई कि जो पीडि़त महिलाएं हैं उन तक हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अवश्य पहुंचाएं ,महिलाओं द्वारा कुशलता व्यक्त की गई। स्कूल की बालिकाओं से ऐसे स्थान (चौराहा, नुक्कड, गली, बाजार, बस/बस स्टैंड एंव वह समय जहाँ पर आपको एण्टी रमियो स्क्वाड की सक्रियता की आवश्यकता ज्यादा महसूस होती है। महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत आत्मनिर्भर सशक्त समाज में समान अधिकार दिलाने हेतु जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0*& एंटीरोमियो कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आने-जाने वाली महिलाओं को जागरूक किया गया। कानून की जानकारी देते हुए एंटीरोमियो स्क्वाड के तहत लाल कार्ड देने के सम्बंध में बालिका व महिलाओं को जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 , पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 , वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108* , एंबुलेंस सेवा, 1930 , साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098* , चाइल्ड हेल्पलाइन, 102* , स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। एण्टी रोमियो टीम में उप निरीक्षक आकाशदीप, कांस्टेबल राहुल पटेल, कांस्टेबल रमेश यादव, महिला कांस्टेबल आमना निषाद शामिल रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

