जौनपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। रामपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद पेट्रोल पम्प पर खड़ी गिट्टी लदी ट्रक के केबिन में रविवार की रात चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय रविंद्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी पूरे फकीर प्रहलादपुर, जनपद रायबरेली अपने ट्रक को पेट्रोल पम्प पर खड़ा कर रात में केबिन में ही सो गया था। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई तो आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुँची रामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर केबिन का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

