जौनपुर 10 नवंबर (आरएनएस )। थाना मीरगंज अंतर्गत ग्राम मोलानापुर में राज सिंह चौहान नामक व्यक्ति पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें करण चौहान के ऊपर हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया था। बीती रात्रि पुलिस टीम द्वारा बंधवा तिराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया है तो उसने पुलिस टीम पर फायर किया, पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया जिससे बदमाश को गोली लगी है। अभियुक्त की पहचान करण चौहान के रूप में हुई है जो उक्त घटना में वांछित था। अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद व प्रयागराज में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर, लूट, हत्या व आम्र्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

